महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर लगाया मौत को गले

डबरा। सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीदार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रह रही एक महिला ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को निगरानी में लेकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीदार कॉलोनी स्थित रावत समुदाय के मकान में कृष्णा पत्नी दीपू प्रजापति 26 वर्ष किराए से रह रही थी। बीती रात अपने ही कमरे में पंखे के कुंदे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर घटना की जानकारी मकान मालिक को लगी। मकान मालिक ने पूरी घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने कृष्णा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!