ग्वालियर। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां कर नगर निगम के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला मतदाताओं भागीदारी अधिक से अधिक हो इसके लिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस टकसाल क्षेत्र में हुए इस मतदाता जागरूकता अभियान में क्षेत्र की महिलाओं के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। गतिविधियों के जरिये 7 मई 2024 को होने वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नगर निगम की एन यू एल एम शाखा द्वारा महिलाओं के साथ रंगोली ,मानव श्रृंखला एवं मेहंदी आदि मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदान करने की शपथ दिलाई।