गाय भारत के लिये केवल एक जन्तु नहीं, बल्कि वह जन-जन की आस्था का केन्द्र: अनिरुद्ध वन महाराज

-झांसी रोड स्थित ओम मैरिज गार्डन में हुआ वीएचपी की बैठक का आयोजन

डबरा। गाय को भारत देश में मां के रूप में जाना जाता है और देवताओं की तरह उसकी पूजा होती है। गाय माता का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। गाय को भारत देश में मां के रूप में जाना जाता है और देवताओं की तरह उसकी पूजा होती है। गाय भारत के लिये केवल एक जन्तु नहीं है, बल्कि वह जन-जन की आस्था का केन्द्र है। मां के दूध के बाद केवल गाय के दूध को ही अमृत तुल्य माना गया है। गौवंश संवर्धन देश की जरूरत है। वीएचपी के गोरक्षा विभाग एवं प्रांत भारतीय गो संवर्धन परिषद मध्य भारत प्रांत की बैठक में यह उद्बोधन महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज ने दिया।

विश्व हिंदू परिषद प्रांत गौ रक्षा विभाग एवं भारतीय गौ संवर्धन संरक्षण परिषद मध्य भारत प्रांत की बैठक का आयोजन ओम मैरिज गार्डन झांसी रोड पर संपन्न हुआ। बैठक में मध्य भारत प्रांत के 32 जिलों के प्रतिनिधि एवं गौशाला संचालित करने वाले प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज धूमेश्वर धाम, विहिप के केंद्रीय मंत्री लाल बहादुर सिंह, प्रांत विहिप के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, विहिप के प्रांतीय सह मंत्री गोपाल सोनी, गौ रक्षा विभाग के प्रांतीय संयोजक शिशुपाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक वेदपाल सहित एवं विहिप के प्रांत के सह प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक भार्गव सहित अनेक प्रांतीय विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय वर्ग दिनांक 6 अप्रैल को शाम 6 बजे से 7 अप्रैल को शाम 5 बजे तक चला वर्ग में लगभग 100 अपेक्षित पदाधिकारी ने भाग लिया।

गो संरक्षण हिंदुओं के मौलिक अधिकार में हो शामिल

गाय के संरक्षण, संवर्धन का कार्य मात्र किसी एक मत, धर्म, संप्रदाय या सरकार का नहीं है बल्कि गाय भारत की संस्कृति है और संस्कृति को बचाने का काम देश में रहने वाले हर एक नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म की उपासना करने वाला हो, की जिम्मेदारी है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जरूरत है गाय के महत्व को समझने की, इसी महत्व को समझते हुए कोर्ट ने भी कहा है कि गाय के संरक्षण को हिंदुओं के मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए। कोर्ट की यह दृष्टि एवं जागरूकता भारत संस्कृति का सम्मान है, उसके गौरव की अभिवृद्धि का उपक्रम है। इस सराहनीय पहल के लिये कोर्ट धन्यवाद का पात्र है। अन्य वक्ताओं में केंद्रीय मंत्री लाल बहादुर सिंह ,प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक वेद पाल ने भी गौरक्षण , संवर्धन के क्षेत्रों में अपना अनुभव मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं तक उद्बोधन के माध्यम से पहुंचाया।

इन्होंने संभाली व्यवस्था

कार्यक्रम में व्यवस्था एवं वर्ग में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में डॉ कौशलेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री, रविंद्र सिंह चौहान एवं नरेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, विक्रम पाल बजरंग दल संयोजक, अनिल शर्मा एवं भूपेंद्र भार्गव जिला सह मंत्री, बंटी भदौरिया एवं सचिन मारवाड़ी जिला सहसंयोजक बजरंग दल, गोलू बरार, गोलू पाल, जय मोदी, आशीष जैन, गजराज सिंह, कुबेर सेन, नरेश शिवहरे, शिवम सेन, सूरजभान, प्रदीप राजावत सहित अनेक कार्यकर्ता पूर्ण समय तक वर्ग की व्यवस्था एवं वर्ग संचालन में सहयोगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!