आंतरी पुलिस ने समधिन की हत्या करने वाले समधी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

-7 मार्च को समधिन की हत्या करने के बाद समधी और उसके दोनों पुत्र और बेटी थे फरार…

 

डबरा। आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरीपुरा गांव में बेटी की शादी में दिए हुए सामान को वापस लेने और पंचायत करने को लेकर आए समधी और उसके दोनों पुत्र और पुत्री ने अपनी समधिन की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले समधी और उसके पुत्र को पुलिस दतिया शहर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि समधी का एक बेटा और बेटी फरार हैं।

थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 7 मार्च को पिपरीपुरा गांव में समधिन की हत्या करने वाला समधी और उसका पुत्र अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की पिन पॉइंट सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबदी करके दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस हिरासत में आए आरोपियों ने अपना नाम अमर सिंह बघेल, अजय सिंह बघेल बताया। पकड़े गए आरोपी अमर सिंह और उसका दूसरा आरोपी बेटा अजय बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या कैसे अंजाम दी यह पूछताछ की जा रही है।

 

यूं दिया था समधी ने हत्या को अंजाम…..

 

पुलिस के अनुसार 7 मार्च को दतिया निवासी अमर सिंह बघेल अपने बेटे अजय, विजय और बेटी चंदा के साथ पिपरीपुरा गांव में आए हुए थे। उस वक्त घर में अकेली समधिन थी और बीमार थी। घर पर परिवार का दूसरा कोई सदस्य नहीं था। चंदा की सास मुन्नी बाई ने समधी से कहा इस वक्त घर पर कोई नहीं है आपको जो भी बात करना है परिवार के सदस्य आ जाए तब करना। इसी बात पर अमर सिंह बघेल और उसके पुत्र अजय, विजय और बेटी चंदा बौखला गए और लाठी डंडों से मुन्नी बाई की बेरहमी से मारपीट की। इलाज के 2 दिन बाद मुन्नी बाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अमर सिंह बघेल अजय, विजय और अमर सिंह की पुत्री चंदा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *