अंबेडकर दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाई- राजौरिया

संविधान निर्माता की जयंती को बड़े हर्ष उल्लास के साथ शहर में मनाया गया

डॉ अंबेडकर साहब को हर वर्ग के व्यक्ति ने किया माल्यार्पण…..

 

डबरा। संविधान निर्माता और भारत रत्न अलंकृत डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में मनाई गई नगर में राजनीतिक दलों की अलावा समाजसेवियों वह उन वर्ग के लोगों ने भी संविधान निर्माता को माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई और शहर के अंदर प्रशासन और पुलिस की निगरानी में जयंती मनाते हुए एक रैली का आयोजन किया गया।

 

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी सुमन और बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रम पाल ,कांग्रेस नेता महाराज सिंह राजोरिया, हरगोविंद चौकोटिया, प्रदीप चौकोटिया के अलावा शहर के अन्य लोगों ने भी भारत रत्न से अलंकृत डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती में उन्हें माला डालकर जयंती को मनाई गई सबसे खास बात यह देखने को मिली कि एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के द्वारा जुलूस के दौरान इस प्रकार की व्यवस्था की गई थी कि किसी प्रकार का व्यवधान रैली में देखने को नहीं मिला यहां तक की पुलिस ने ड्रोन जैसी व्यवस्था की और कार्यक्रम को सफल बनाया इस मौके पर जिला संयोजक विक्रम पाल ,जिला सुरक्षा प्रमुख कुबेर सेन, जिला गौ रक्षा प्रमुख गोलू बरार, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख अरुण रावत, कमल साहू ,जय मोदी, धर्मेंद्र बघेल ,विनय कुशवाह, प्रद्युमन बघेल, रमन बाबा, धीरज बाथम, मोहित बालमिक, अमन खटीक ,विकाश भदौरिया, संदीप साहू सहित अन्य कई बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती आज रामगढ स्थित पार्षद कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेता महाराज सिंह राजौरिया प्रांतीय संयोजक एस0 सी0 विभाग मप्र कांग्रेस उपस्थित रहे जिन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान राजौरिया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में भारतीय संविधान निर्माण किया, वे दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे, उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाई।

 

इस दौरान पार्षद सुनीता राजौरिया ने बाबा साहेब के जीवन पर अपनी बात कही और कहा की बाबा साहेब ने महिलाओ को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई थी, महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होकर लंबी लड़ाई भी लड़ी। उक्त अवसर पर महाराज सिंह राजौरिया, श्रीमती सुनीता राजोरिया पार्षद, सरदार सतनाम सिंह खेरी, मंगल सिंह जाटव, चन्दगीराम शर्मा, सुरेश मौर्य, अशोक पंडोलिया, सरदार गुरदीप सिंह, छविराम जाटव, सुरेश यादव, दीपक राजौरिया (एडवोकेट), भगवानलाल कुशवाह, मुन्नालाल शाक्य, रिंकू मिस्त्री, लक्ष्मण सिंह यादव, मुकेश पाल, हरप्रसाद ,जगन्नाथ, कामता प्रसाद, महेश अग्रवाल, आदित्य राजौरिया, नितिन, लक्ष्मीबाई, प्रेमवती, रुक्सिया वाई, सुनीता जाटव, शशि देवी, उर्मिला देवी, सुनीता मौर्य, उषा देवी, सुषमा बाई, शीला भाई, लक्ष्मीबाई आदि महिला उपस्थित रही, सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया, कार्यक्रम के अन्त में मिष्ठान वितरण किया गया व् आभार व्यक्त गजेंद्र सिंह जाटव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!