भिंड :-भारत विकास परिषद ने डॉ.हिमांशु बंसल और डॉ.उमा शर्मा को दिया नया दायित्व

-दोनों समाज सेवियों ने कहा जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाऐंगे

भिंड। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत सेंट्रल रीजन के द्वारा भिण्ड शहर से दो प्रांतीय संयोजक की नियुक्ति की गई है। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. हिमांशु बंसल को प्रांतीय स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण का संयोजक घोषित किया गया है।

डॉ. हिमांशु बंसल शाखा भिण्ड के संस्थापक सदस्य हैं। वे पूर्व में भिंड शाखा में अध्यक्ष एवं सचिव रह चुके हैं। उनके द्वारा सेवा के कार्य विभिन्न माध्यम से निरंतर किऐ जाते रहते हंै। डॉ.श्री बंसल जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सक की सेवाऐं भी दे रहे हैं।

डॉ. उमा शर्मा को सह संयोजक संस्कृति सप्ताह का दायित्व दिया गया है। जो कि शाखा जागृति की संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य हैं। इनके द्वारा आध्यात्म एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वे स्वरूप विद्या निकेतन की प्रबंध निर्देशक भी हैं।

भिंड नगर में संचालित शाखा जागृति एवं शाखा भिण्ड के पदाधिकारियों श्रवण पाठक, धीरज शुक्ला, कमलेश सेंथिया सहित अन्य सदस्यों के द्वारा दोनों नव नियुक्त संयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!