डबरा। पत्नी को अपने पति को शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। पत्नी की टोकने से बौखलाए पति ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में पत्नी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां घायल पत्नी का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सिटी यशवंत गोयल को लगी तो उन्होंने तत्काल महिला अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमन पालिया को सिविल अस्पताल भेजा और महिला से कथन लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिव कॉलोनी निवासी अभिषेक पुत्र शंकर सोनी ने अपनी पत्नी राखी पर कैंची से हमला किया है। पति ब्यूटी पार्लर की दुकान में शराब पी रहा था यह बात राखी को अच्छी नहीं लगी और उसने पति को शराब पीने से मना किया। अभिषेक बौखलाकर राखी के बालों को पकड़कर घसीटते हुए मकान पर ले गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल राखी को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि राखी की हालत काफी गंभीर है। महिला सब इंस्पेक्टर सुमन पालिया ने घायल राखी का स्टेटमेंट लिया। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने तत्काल आरोपी पति अभिषेक को हिरासत में ले लिया आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इनका कहना……..
पुलिस ने घायल अवस्था में पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है डॉक्टर रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढाई भी जा सकती है। गंभीर रूप से घायल राखी की प्राइमरी एमएलसी हुई है गंभीर स्थिति को देखते हुए राखी को ग्वालियर रेफर कर दिया है।
यशवंत गोयल सिटी थाना प्रभारी डबरा