भिण्ड। शहर के 17वीं बटालियन मंदिर में दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक टमटम बुधवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ई रिक्सा में सवार 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार शहर के जोशी नगर निवासी आशीष जोशी अपनी पत्नी पूजा जोशी 32 वर्ष, मां सुमन जोशी 55 वर्ष सहित बेटा हनी और बेटी पीहू को लेकर बुधवार 11 बजे 17वीं बटालियन मंदिर में दर्शन को जा रहे थे।
इस दौरान वह एक ई रिक्सा में सवार होकर मंदिर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टमटम में सवार आशीष सहित परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर 108 की सहायता से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया।