-चुनाव को लेकर हुई युवा मोर्चा की बैठक
ग्वालियर। लोकसभा 2024 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। रविवार को हुई इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि युवाओं के बल पर ही भाजपा 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने का स्वप्न देख रही है।
यह चुनाव मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है, इसलिए युवा मोर्चा पूरे दमखम के साथ जुट जाए क्योंकि 400 पार के लक्ष्य में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवा मोर्चा ही निभाएगा।
कुशवाह ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा भी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में ही शुरू हुई थी। बैठक को संभागीय प्रभारी विजय दुबे, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, महामंत्री विनय जैन ने भी संबोधित किया।
लोकसभा कार्यालय पर हुई बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, लोकसभा विस्तारक श्रवण व्यास, दीपक सिंह, विवेक चौहान, हरीश यादव, सचिन पचौरी, राजेंद्र शर्मा, राहुल ढमोले, रोहित भाटिया, राहुल भदौरिया सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा केे कार्यकर्ता मौजूद थे।