भिण्ड: महावीर गंज में गौरी ट्रेडर्स के गोदाम में लगी आग बड़ा हादसा टला

-कचड़े के ढ़ेर में लगी आग पहुंची थी गोदाम तक

भिण्ड। महावीर गंज में सीमेंट व्यापारी के गोदाम के पास आग लगने से गोदाम में रखा हुआ सामान जल गया था। जिसे स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया था। आग लगने से गोदाम में रखा हुआ सामान जल गया और नागरिकों की सजगत से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरी ट्रेडर्स के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर गंज स्थित भाईजी ऑफसेट प्रेस के पास उनका गोदाम है। वहीं पास में गोचा महिला के द्वारा झोंपड़ी बना ली गई है। उस झोंपड़ी में असामाजिक तत्वों का अनाजाना रहता है। तथा महिला के द्वारा झोंपड़ी के पास कचरे का ढ़ेर लगा दिया जाता है। इसी कचरे के ढ़ेर में 18 अप्रेल की रात 12 बजे किसी असामाजिक तत्व के द्वारा आग लगा दी गई थी।

जिसके कारण आग बढ़ते हुए गोदाम तक जा पहुंची और गोदाम में रखा हुआ सामान जलने लगा। जब आग लगने की जानकारी हुई तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जैसे तैसे आग पर काबू पाया जा सका था। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि पहले भी एक बार इसी तरह की आगजनी की घटना यहां पर घटित हो चुकी है। उक्त महिला से भी स्थानीय लोगों के द्वारा कहा जा चुका है कि यहां पर कचरा जमा नहीं किया करे। लेकिन महिला के द्वारा अनसुना कर दिया जाता है। मोहल्ले वासियों के द्वारा इस संबंध में नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!