भिण्ड: मौ में प्लॉट के विवाद पर आधा दर्जन युवकों ने आपस में की मारपीट

-पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिण्ड। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम देहगवां में प्लॉट के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। इस मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक युवक आपस में भिड़ गए थे। जिसमें से कुछ युवकों को चोट भी आई है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने जा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी दीपक पुत्र मुन्ना सिंह यादव निवासी वार्ड 13 ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे जब वह अपने घर के पीछे स्थित खाली प्लॉट पर था। तभी वहां पर राजू निवासी देहगवां, संजीव, सोनू और मोनू निवासीगण मौ आए और विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र जगदीश यादव निवासी देहगवां ने पुलिस को बताया कि जब वह दीपक यादव के प्लॉट के पास से गुजर रहा था। तभी वहां पर दीपक, शैलू, मुन्ना और रचना जातिगण यादव निवासी मौ आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। घटना के बाद दोनो पक्ष थाने जा पहुंचे और पुलिस को आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

अलग अलग जगह पुरानी रंजिश पर 2 युवकों के साथ हुई मारपीट

भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग जगहों पर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों के साथ मारपीट कर दी गई है। इसके बाद दोनों युवक थाने पहुंचे और शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी नौशाद खां पुत्र सिकंदर खां निवासी मेहदा ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रेल को जब वह मेहदा स्थित राधा रानी मैरिज गार्डन में गया हुआ था। तभी वहां पर अमीर खां, सकील खां और मुन्नेश बघेल निवासीगण मेहदा आए और पुराने विवाद पर बातचीत करने लगे। इसके बाद तीनों आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी ब्रज नंदन पुत्र नंद किशोर चौधरी निवासी बिरखड़ी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पर दीपू शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी बिरखड़ी आया और गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

युवक के साथ 5 आरोपियों ने की मारपीट मामला दर्ज

भिण्ड। नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरसई में एक युवक के साथ गांव के ही 5 आरोपियों ने मारपीट कर दी है। जिसके बाद पीडि़त के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी जयवीर सिंह पुत्र दुलारे सिंह निवासी सरसई ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रेल को शाम चार बजे जब वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी वहां पर लोकेन्द्र, रिंकू, जंडेल, मनीष और रामप्रताप सभी जातिगण राजावत निवासीगण सरसई आए और गालियां देते हुए मारपीट कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

घरेलू विवाद पर ससुर ने बहू के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

भिण्ड। मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रावन में एक ससुर के द्वारा अपनी बहू के साथ घरेलू विवाद पर मारपीट कर दी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी खुश्बू भदौरिया पत्नी राहुल भदौरिया निवासी ग्राम पर्रावन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे जब वह अपने घर पर थी। तभी वहां पर उसके ससुर मलखान सिंह भदौरिया आए और घरेलू विवाद शुरु हो गया। इसके बाद ससुर के द्वारा अपनी बहू को गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

घर में भूसा डालने की बात पर महिला से की मारपीट

भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 11 अकोड़ा में घर में भूसा डालने की बात पर एक महिला के साथ 3 युवकों के द्वारा मारपीट कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी रानी देवी पत्नी कुलदीप शर्मा निवासी वार्ड 11 अकोड़ा ने पुलिस को बताया कि 2 मई की शाम 4 बजे जब वह अपने घर के सामने थी। तभी वहांं पर हरिओम शर्मा, राजकुमार शर्मा और शिवम शर्मा निवासीगण अकोड़ा आए और घर में भूसा डालने की बात पर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसके साथ ही पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी आरोपियों के द्वारा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मालनपुर में हुई बाइक चोरी मामला दर्ज

भिण्ड। मालनपुर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात चोर के द्वारा एक बाइक चोरी कर ली गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी पान सिंह जाटव पुत्र श्यामलाल जाटव निवासी लहचूरा ने पुलिस को बताया कि जब वह 1 मई को अपनी बाइक एमपी 30 एमयू 0316 लेकर धंजूलोज गया हुआ था। वहीं से कोई अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

गढ़ूपुरा गांव में हुई मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ूपुरा में एक युवक के साथ गांव के ही कुछ युवकों के द्वारा मारपीट कर दी गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी पप्पू पुत्र लखपति यादव निवासी गढूपुरा ने पुलिस को बताया कि 2 मई को जब वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी वहां पर राजवीर यादव और फूलसिंह नरवरिया निवासीगण गढूपुरा आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

जम्होरा में पुरानी रंजिश पर महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

भिण्ड। अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जम्होरा में एक महिला के साथ पुरानी रंजिश पर मारपीट कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता सरोज पत्नी उदयभान सिंह भदौरिया निवासी जम्होरा ने पुलिस को बताया कि जब वह शुक्रवार को सतेन्द्र भदौरिया के घर के बाहर खड़ी थी। तभी वहां पर सतेन्द्र, विकास और विपिन भदौरिया जोकि उसी के गांव के रहने वाले हैं वे आए और पुरानी रंजिश पर विवाद करने लगे। इसके बाद तीनों आरोपियों के द्वारा महिला को गालियां देते हुए मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

खेत में मिला महिला का अधजला शव जांच शुुुरु

भिण्ड। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टा अंशोली में खेत में एक महिला का अधजला शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव बरामद करते हुए मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र पुत्र लोकमन परिहार निवासी ग्राम मंडरोली ने पुलिस को बताया कि जब वह 4 मई को राकेश व्यास के खेत के पास से गुजर रहा था। तो उसने देखा कि खेत में एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना की गई। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना आरंभ कर दी है।

 

जमीनी विवाद पर अधेड़ के साथ 2 युवकों ने की मारपीट

भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुसींग में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ दो युवकों ने जमीनी विवाद पर मारपीट कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी 55 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी गुसींग ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रेल की शाम चार बजे जब वह अपने खेत पर था। तभी वहां पर आरोपी गौरव और रामरूप आए और जमीनी विवाद पर गालियां देने लगे। जब उनसे कहा गया कि गालियां मत दो तो उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *