भिण्ड। अस्पताल परिसर में शनिवार को न्यायाधीश, अधिवक्ताओं सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर रक्तदान किया। जरुरतमंद मरीजों को खून की कमी से परेशान न होने पड़े इसके लिए अस्पताल परिसर में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान किया।
शनिवार सुबह शिविर का शुभारंभ मनोज कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश द्वारा किया गया। जिसके बाद उन्होने सबसे पहले रक्तदान करने के बाद कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान जैसा पवित्र कार्य करना चाहिए। उनका यह कार्य किसी जरुरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान करने से व्यक्ति को परेशानी नही बल्कि आत्म संतुष्टी मिलती है। इसीलिए इसे महादान कहा जाता है। आयोजित शिविर में रक्तदाताओं द्वारा कुल 20 यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर न्यायाधीश दिनेश कुमार खटीक, चन्द्रशेखर राठौर जेएमएफसी, नेहा उपाध्याय जेएमएफसी, हिमांशु कौशल, सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अलावा कमलेश भरकुंदिया मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, पियूष भावे जिला रजिस्ट्रार, अनुराधा गौतम जेएमएफसी, अभिजीत सिंह जेएमएफसी, अनुभूति गुप्ता जेएमएफसी, विवेक माल जेएमएफसी सहित अधिवक्तागण अनुज कुमार शर्मा, मुन्ना सिंह कुशवाह, पीएलव्ही मनोज कुमार श्रीवास, प्रभुदयाल शेजवार, सुमित यादव तथा इजराईल खान, रिसा हुसैन सहित विधि छात्रा वंशिका कटारे, संजू भदौरिया, अंकित राजावत सहित आमजन द्वारा भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर अपना अपना रक्तदान किया।