डबरा: महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने दबोचा

-पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को न्यायालय में किया पेश……

डबरा। चीनोर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में एक युवक 27 वर्षीय महिला को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। उसके साथ बलात्कार किया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़त महिला पुलिस थाने पहुंची और थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

शंकरपुर गांव निवासी 27 वर्षीय महिला ने सत्येंद्र पुत्र हाकिम सिंह जाटव पर आरोप बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोपी द्वारा पीडि़त को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने घर ले गया। पीडि़त के साथ बलात्कार किया। आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजीव बिरथरे की अगुवाई में पुलिस ने गांव में दबिश दी। आरोपी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपी को गांव से 3 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

इनका कहना…..
पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को उसके गांव से तीन किलोमीटर दूर से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया।
राजीव बिरथरे थाना प्रभारी चीनोर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!