एमपी पुलिस के चार अधिकारी व कर्मचारियों को मिलेंगे पदक

स्वाधीनता दिवस को होने वाले अलंकरण समारोह में सौंपे जाएंगे पदक

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के चार अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक एवं 17 अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने की है। ये पदक स्वाधीनता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 को सौंपे जाएंगे।

इनको मिलेंगे विशिष्ट सेवा पदक
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी एवं निरीक्षक शिवकुमार पटेल को विशिष्ट सेवा पदक दिए जाएंगे।

 

इन्हें मिलेंगे सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक एवं गृह विभाग की सचिव कृष्णावेणी देसावतु, खंडवा के एसएसपी मनोज कुमार राय, ग्वालियर के जोनल पुलिस अधीक्षक गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, आरक्षक सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उमराव प्रसाद, साहयक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह नेगी, संतोष मेहरा, आरक्षक रविन्द्र मिश्रा और राजू गुराने को पदक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *