लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा नेता बोले: कोई भी चुनाव आसान नहीं समझना चाहिए

पूरी ताकत से चुनाव जीतना है आप सभी की जवाबदारी, अपना केन्द्र जिताने के लिए झोंक दें ताकत

 


ग्वालियर कोई भी चुनाव आसान नहीं है, अब हम सभी को पूरी ईमानदारी से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाना है और पूरी ताकत के साथ चुनाव को जीतना है। आप सभी अनुभवी कार्यकर्ता है। आप सभी ने कई चुनाव लड़े हैं और लड़ाए भी हैं। आप सब अनुभवी कार्यकर्ता हैं और वर्षों से आप सब ने कई चुनाव लड़े हैं और लड़ाये भी हैं। एक बार फिर से पूरी ताकत झोंक देते हैं और ग्वालियर से प्रत्याशी को जिताकर लोकसभा में भेजने की जवाबदारी लेते हैं। हम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों को जिताने की तैयारी में जुट जाएं। यह बाात लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे ने मंगलवार को हुई बैठक में कही।

चुनावी तैयारियों को लेकर मुखर्जी भवन स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र की तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि कार्यकर्ता सामाजिक बैठकें बुलाएं और हर दिन का रोडमैप तैयार करें। ध्यान रहे अगले 75 दिन में हमें एकजुट होकर सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर व्यक्ति तक पहुंचना है।

हर दिन 2 घंटे बूथ पर बिताएं

सांसद शेजवलकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहली बार भाजपा का प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र से घोषित किया गया है। अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने बूथ को जिताएं। इसके लिए कम से कम 2 घंटे अपने बूथ पर जरूर बिताएं और अपने बूथ को मजबूत करें।

जिम्मेदारी हम सभी की

भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि प्रत्येक काम की जिम्मेदारी केवल मंडल अध्यक्ष की नहीं है, हम सब की जिम्मेदारी है। हर कार्यकर्ता मेहनत के साथ कार्य में लगे। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी, जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। लोकसभा चुनाव के लिए समय कम बचा है, अब हमें अपने बूथ, शक्ति केन्द्र पर वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्य में जुट जाना है।

लाभार्थियों के बीच पहुंचें

ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक में पूर्व मंत्री माया सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर लगभग हर व्यक्ति भाजपा की योजनाओं से लाभार्थी बना है। कार्यकर्ता चुनाव में लग जाएं। सभी समाजों को इक_ा करें, एक-एक लाभार्थी से संपर्क करें।

झोंक दें पूरी ताकत

ग्वालियर विधानसभा की बैठक में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज को जनता के बीच लेकर जाएं। लोगों से अपील करें कि देश निर्माण के लिए बीजेपी की सरकार जरूरी है। हमें फीलगुड में नहीं आना है, चुनाव पूरी मुस्तैदी से लडऩा है।

ये नेता रहे बैठकों में मौजूद

तैयारियों से संबंधित बैठक में जय सिंह कुशवाह, देवेश शर्मा, सुमन शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया, सुरेंद्र शर्मा, राकेश खुरासिया, लता सिंह, अमित जादौन, केदार कंसाना, डॉ.कुलदीप चतुर्वेदी, राजेश्वर राव, अजय महेंद्रू, जबर सिंह, शिव सिंह यादव, हरि ओम झा, रमाकांत महेते, राघवेंद्र कुशवाहा, श्रवण व्यास, विनय जैन, राजू पलैया, राजेश सोलंकी, कमल माखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, राजेश दुबे, आशीष प्रताप राठौड़, सुधीर गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, विद्या थोराट, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, नवीन चौधरी, महेंद्र श्रीवास्तव, मनोज मुटाटकर, विनय शर्मा, चेतन मंडलोई, अमित बंसल, बृजेंद्र सिंह यादव, गंगाराम बघेल, सुसेंद्र परिहार, विवेक जोशी, मीना सचान, अशोक शर्मा, हेमलता बुधौलिया, राजू सेंगर, वेदप्रकाश शिवहरे, धर्मेंद्र तोमर, दारा सिंह सेंगर, शैली शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, जागेश्वर भदौरिया, डॉ. अरविंद राय, केशव माझी, राजेन्द्र जैन, आकाश श्रीवास्तव, मनमोहन पाठक, प्रयाग तोमर, योगेंद्र तोमर, बृजमोहन शर्मा, नत्थू सिंह कुशवाहा, महेश उमरैया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!