हिटमैन की कप्तानी के बिना खेलेगी एमआई, कैप्टन कूल का हो सकता है यह आखिरी आईपीएल

-इस बार दो विश्वकप विजेता कप्तानों की टीमों में आमने-सामने की भिडंत देखने को मिलेगी।
-गुजरात टाइटंस को आईपीएल जिताने वाले कप्तान अब एमआई की डोर संभाल रहे हैं।
-एक्सीडेंट के बाद रिकवरी करके लौटे पंत पर सभी कमेंट्रेटर्स की नजर रहेगी।
-रैना,एबीडी इस बार कमेंट्री बॉक्स में नजर आ सकते हैं।

खिलाडिय़ों पर धनवर्षा करने वाला दुनिया का सबसे लोकप्रिय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल अब बस शुरू होने ही वाला है। उलटी गिनती बस खत्म होने वाली है। इसके साथ ही अपनी टीम के खिलाडिय़ों के साथ जुनून की हद इमोशनल अटैचमेंट रखने वाले जुनूनी क्रिकेट प्रेमियों का एक वर्ष का इंतजार भी खत्म हो रहा है। हर बॉल के साथ घटती-बढ़ती दिल की धड़कनों के साथ रोमांच, भावनाओं के उतार-चढ़ाव, हताशा, उमंग और सागर की लहरों की तरह बहते आवेग से हम सब रूबरू होंगे। आईपीएल टूर्नामेंट की शुरुआत सबसे पुख्ता रणनीति के साथ उतरने वाली सीएसके और मजबूत खिलाडिय़ों वाली बेलगाम टीम आरसीबी के साथ होगा। मुंंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों को हिटमैन की कप्तानी के बिना खेलने की आदत बनानी पड़ेगी। जबकि डेथ ओवर्स में गेम पलटने की क्षमता रखने वाले कैप्टन कूल का हो सकता है यह आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो। हालांकि, उनकी फिटनैस अभी भी कमाल की है, इसके बावजूद क्योंकि उनकी उम्र लगभग 42 वर्ष हो चुकी है तो कयास लगाए जा रहे हैं कि हर चौंकाने वाले कैप्टन कूल इस बार भी कहीं टूर्नामेंट के बाद कोई चौंकाने वाला निर्णय न ले लें। इन सब कयासों के बाद भी आखिरी निर्णय तो एमएसडी का ही होगा।

 

आईपीएल 2024 ऋषभ पंत की वापसी का भी गवाह बनेगा। दिसंबर 2022 में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए पंत रिकवरी करके हाल ही में मैदान पर वापस लौटे हैं।

यह आईपीएल ऋषभ की भी परीक्षा लेगा। किंग कोहली अपने बेटे अकॉय के साथ भावनात्मक पल बिताकर आईपीएल में लौट रहे हैं। बेटे के जन्म के बाद हो सकता है वे नए रंग में नजर आएं।

बीते आईपीएल तक गुजरात टाइटंस के खिलाडिय़ों को एक सूत्र में बांधे रहे हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के साथ हैं। एमआई के कप्तान के रूप में शुरू हो रही इस नई पारी में पांड्या को आईपीएल 2024 की परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत, रणनीतिक कौशल और लीडरशिप को साबित करना होगा।

दूसरी ओर लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित करने वाले युवा शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते दिखेंगे। दिग्गज खिलाड़ी और अनुभवी रणनीतिकारों के सामने स्वयं को साबित करने की चुनौती उनके सामने है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से आईपीएल 2023 में करीब 20 करोड़ रुपए विजेता टीम को और लगभग 13 करोड़ रुपए उप विजेता टीम को मिले थे। इस बार भी ट्रॉफी के साथ ईनाम की राशि पर सभी टीमों की नजर रहेगी। बीसीसीआई ने अभी 21 मैच का शैड्यूल जारी किया है, जल्द ही बाकी के मैच का भी शैड्यूल होने की संभावना है।

यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग


आईपीएल 2024 के 17 वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च को चैन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के मैच के साथ होगी। ङ्क्षकग कोहली और कैप्टन कूल पर सबकी नजर रहेगी। आईपीएल के प्रत्येक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एक पर देखने को मिलेगी। इसके अलावा अन्य स्पोट्र्स चैनल भी स्ट्रीमिंग दिखाएंगे।

 

एक नजर में आईपीएल का शैड्यूल

मैच    तारीख                 टीमें                                मैदान
1      22 मार्च       सीएसके बनाम आरसीबी            चेन्नई
2 23 मार्च           पीबीकेएस बनाम बनाम देहली कैपिटल्स   मोहाली
3 23 मार्च           एसआरएच बनाम केकेआर      कोलकाता
4 24 मार्च           आरआर बनाम एलएसजी        जयपुर
5 24 मार्च           जीटी बनाम एमआई               अहमदाबाद
6 25 मार्च           आरसीबी बनाम पीबीकेएस      बेंगलुरु
7 26 मार्च           सीएसके बनाम जीटी               चेन्नई
8 27 मार्च           एसआरएच बनाम एमआई       हैदराबाद
9 28 मार्च          आरआर बनाम डीसी                जयपुर
10 29 मार्च        आरसीबी बनाम केकेआर          बेंगलुरु
11 30 मार्च         एलएसजी बनाम पीबीकेएस     लखनऊ
12 31 मार्च         जीटी बनाम एसआरएच           अहमदाबाद
13 31 मार्च         डीसी बनाम सीएसके                विशाखापत्तनम
14 1 अप्रैल          एमआई बनाम आरआर            मुंबई
15 2 अप्रैल          आरसीबी बनाम एलएसजी        बेंगलुरु
16 3 अप्रैल         डीसी बनाम केकेआर                 विशाखापत्तनम
17 4 अप्रैल         जीटी बनाम पीबीकेएस              अहमदाबाद
18 5 अप्रैल        एसआरएच बनाम सीएसके         हैदराबाद
19 6 अप्रैल        आरआर बनाम आरसीबी            जयपुर
20 7 अप्रैल       एमआई बनाम डीसी                    मुंबई
21 7 अप्रैल         एलएसजी बनाम जीटी               लखनऊ

इन कप्तानों के पास रहेगी टीमों की कमान

 

-चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

-देहली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं।

-गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं।

-कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।

-लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं।

-मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।

-पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं।

-राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं।

-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं।

-सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!