ग्वालियर। रंगों के महापर्व होली पर पूरा शहर उत्साह में सराबोर दिखेगा। दूसरी ओर लोकसभा की तैयारियों में व्यस्त भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रंग-गुलाल लगाने के लिए अलग-अलग मौजूद रहेंगे। जानिये, कौन कहां लगाएगा होली के रंग और कार्यकर्ताओं के साथ कहां मनाएंगा रंगों का त्यौहार।
यहां मिलेंगे वरिष्ठ नेता
-मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सुबह 9.30 बजे से रेसकोर्स रोड स्थित अपने निवास बंगला नंबर 29 पर कार्यकर्ता और आम जन को रंग-गुलाल की होली खेलेंगे।
-पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया अपने निवास सेवापथ सी-26 भगत सिंह नगर पर सुबह 10 बजे से होली खेलेेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा गोले का मंदिर क्षेत्र में अपने आवास सहयोग पर सुबह 9 बजे से कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू करेंगे।
-प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रेसकोर्स रोड स्थित बंगला नंबर 38 के अलावा न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर भी मिलेंगे।
-भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी नई सड़क स्थित शान्ति नगर में अपने आवास पर सुबह 9 बजे से मिलना शुरू करेंगे।
-प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल गांधी रोड मुरार स्थित निज निवास गोविन्दबाग पर सुबह 10 बजे से आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर होली खेलेंगे।