रंगों के पर्व को सामाजिक समरसता और भाई चारे के साथ मिल जुलकर मनाएं
ग्वालियर। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने जिलेवासियों को रंगोत्सव होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी रहवासियों ने से अनुरोध किया है कि रंगों के पर्व को सामाजिक समरसता और भाई चारे के साथ मिल जुलकर मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार होली का त्यौहार लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आया है।
सभी का कर्तव्य है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान के लिए जागरूक करें और स्वयं जागरूक हों ताकि लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सके।
दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जन से अपील की है कि रासायनिक रंगों से बचें और ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करें ताकि किसी को भी नुकसान न हो। त्यौहार पर रंग लगाने के लिए किसी से जबरदस्ती न करें। खासकर महिलाओं के साथ किसी भी तरह के दुव्र्यवहार न करें।
होली के त्यौहार पर नगर निगम ने भी तैयारियां की हैं। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने होली की शुभकामनाओं के साथ ही शहर वासियों से अनुरोध किया है कि रंगों के इस पर्व पर जल की बचत करें। जल की अनावश्यक बर्बादी से बचें।
निगमायुक्त ने कहा कि होली पर निगम द्वारा अतिरिक्त जल प्रदाय किया जाता है। पूर्व की तरह इस वर्ष भी 25 मार्च को दोपहर 12 बजे अतिरिक्त जल प्रदाय किया जाएगा ताकि होली के पावन पर्व पर महानगर ग्वालियर के आम नागरिकों को जल को लेकर कोई असुविधा न हो। निगमायुक्त ने शहर को स्वच्छ रखने का भी अनुरोध किया है।