पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मामला दर्ज….
डबरा। जहां एक और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस रात्रि में कॉबिंग गश्त के साथ-साथ स्पेशल गश्त कर रही है, इसके बावजूद चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधों को जन्म दे रहे हैं। ऐसा ही एक चोरी का मामला देहात थाना क्षेत्र के दर्शन कॉलोनी में देखने को मिला। कॉलोनी के एक मकान का मालिक अपने गांव गया हुआ था और मकान पर ताला पड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी किया और ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी कन्हैया लाल पुत्र ओमप्रकाश तिवारी उम्र 37 साल निवासी 18 बीघा दर्शन कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरियादी 31 मार्च को अपने गांव गया हुआ था। एक अप्रैल को जब वापस लौटा तो पता चला कि उसके घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर घुसा तो गोदरेज के भी ताले टूटे हुए थे। चोर गोदरेज में रखे जेवर और नगदी समेट ले गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की और फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
इनका कहना…..
दर्शन कॉलोनी में एक मकान के ताले चटका कर कर कुछ जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है अतिशीघ्र चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
नंदकिशोर झा
सहायक उप निरीक्षक थाना देहात
Written By: Ghanshyam Baba