ग्वालियर। रविवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने गोले का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में समाज केे लोगों ने पुष्प वर्षा कर होली उत्सव मनाया।
आयोजन की शुरुआत में मुख्य संयोजक शशिकांत दीक्षित ने निस्वार्थ समाजसेवा और जनहित के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संत हरीहर दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ. संदीप वाजपेई, डॉ. अंशु दुबे, डॉ. जीतेन्द्र तैपाठी, डॉ. एम के शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र त्रिवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा महिला शक्ति केे रूप में संध्या त्रिपाठी मंचासीन रहीं।
आयोजन की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन के साथ हुई। इसके बाद बाल कवि तनमय तिवारी एवं भिंड से आए प्रदीप दीक्षित, हेमंत, रवि रविंद्र ने होली एवं देशभक्ति पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति दी। इसके बाद मंडली ने फाग गायन किया। समाज की महिलाओं और बच्चों ने भी होली के गीतों के साथ मनमोहक नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किए।
इनका हुआ सम्मान
कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल की कोर कमेटी ने आयोजन में उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान किया। इसके अलावा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र त्रिवेदी को शाल,श्री फल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में अरविन्द तिवारी,अमित दुबे,शशिकांत दीक्षित, राममोहन त्रिपाठी, सुधा दीक्षित,डॉ. एम के शुक्ला, सुधीर वाजपेई , अजीत दीक्षित, रवि त्रिपाठी, के के चतुर्वेदी, दिनेश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, अरविन्द त्रिवेदी, सुधीर त्रिपाठी, अतुल पांडे, राजकुमार मिश्रा, राजीव दुबे, मीना दुबे, राजीव दीक्षित, अनिल कुमार त्रिपाठी, संजू दीक्षित, आर के त्रिपाठी, प्रदीप दीक्षित, विवेक दीक्षित, मयंक दीक्षित, जय दीपक दीक्षित आदि मौजूद थे।