ग्रामीण में पर्यावरण मित्रों ने किया मतदाताओं को जागरूक

डबरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पर्यावरण मित्र मंडल के जिला समन्वक धर्मेंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह 10 बजे मतदाता जन जागरूकता मानव श्रृंखला एवं रंगोली का आयोजन धवा हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत के समाजसेविका महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

गांवों की महिलाओं को जन जागरूक करना जरूरी…..

मतदाता जन जागरूकता की शपथ एवं कार्यक्रम को संबोधित किया किया। सदस्यों ने कार्यक्रम में मुख्य ग्राम वासियों से मतदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही कहा कि महिलाओं को जागरूक करें ताकि वे सभी 7 मई को होने वाले निर्वाचन में अपना शत प्रतिशत मतदान करें। इसके साथ ही महिलाओं को जन जागरूक करने के लिए आज से ही हम सबको ग्राम में पहुंचकर जागरूक करना होगा महिलाओं में मतदान के प्रति जागृति लाने की आवश्यकता जरूरी है, ताकि वे अपने मत का प्रयोग कर सकें।

मतदान हमारा आवश्यक और अनिवार्य कार्य….

कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र मंडल की अध्यक्ष हिरदेश शर्मा ने मतदान करने के लिए सभी से आग्रह किया और कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है। सभी को सारे काम छोड़कर सबसे पहले हमें मत देने जाना है। 7 मई को होने वाले मतदाता महाकुंभ में हम सबको मतदान का अमूल्य धन देश के लिए समर्पित करना है। मतदान हमारा आवश्यक और अनिवार्य कार्य है, जिसे हमें ईमानदारी से करना है। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र मंडल से हिरदेश शर्मा एवं मेघा कुशवाहा, गायत्री कुशवाह, अनीता, श्रीमती माया देवी, सीमा देवी, रेखा कुशवाहा, कमलाबाई जगराम कुशवाहा, बॉबी, राजेंद्र, कौशल्या, कुसुम कुशवाहा अनेक शामिल हुए।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जनकपुर ने किया मतदाताओ को जागरूक…..

पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सहोना में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जनकपुर द्वारा डबरा एसडीएम के निर्देशन में समस्त समुदाय के लोगों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को वोट डालने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!