भिंड:-तापमान बढऩे के चलते बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी

– आंशिक परिवर्तन के साथ संचालित होंगे आंगनबाड़ी केन्द्र

भिंड। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते इन दिनों मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में तापमान 38 डिग्री सेल्सियश हो गया है, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सभी आंगनबाड़ी के खुलने के समय में परिवर्तन किया है। जिसके बाद अब आंगनबाड़ी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

अप्रेल महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में दिन के समय पारा बढऩे के साथ गर्म हवाऐं चलनी शुरु हो चुकी हैं। हालांकि बीते दो रोज से आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है, जिसके चलते सुबह शाम मौसम में परिवर्तन आया है। सुबह से ही आसमान में सूर्य देव की बढ़ती गर्मी आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं। रविवार को बादल छाने से तापमान स्थिर होकर 38 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम पारा में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव नौनिहालों पर पड़ रहा है, जिसको देखते हुए कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी संचालन के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

इस प्रकार होगा संचालन:

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बढ़ती गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आंगनबाड़ी खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निश्चित किया है। जिसमें सुबह आठ बजे आंगनबाड़ी $खुलने के बाद 9 बजे बच्चों को नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा भोजन का समय सुबह 10 बजे रखा गया है, जबकि आंगनबाड़ी की छुट्टी का समय 12 बजे तय किया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षेत्र में संपर्क करने के साथ कार्यालयीन अभिलेखों का संधारण सहित अन्य विभागीय गतिविधियों का संचालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!