दतिया। लोकसभा चुनाव कार्यालय पर 15 अप्रैल 24 को किसान कांग्रेस के तत्वाधान के मीटिंग आयोजित की गई। जिसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश नायक थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि देश का किसान हमें गेहूं उपलब्ध कराता है और किसान का बेटा सरहद पर पहुंच कर हमारे देश की रक्षा करता है इसलिए आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसान के लिए एमएसपी से लेकर अनेको किसान हितेसी योजनांए लाकर किसान को समृद्ध बनायेगी। बैठक का संचालन बृजमोहन शर्मा ने किया आभार किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने की किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, वरिष्ठ नेता खुमान सिंह बैचेन, शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, सी एल बोध्द, विकास गुप्ता, अभिषेक तिवारी, पुष्पराज सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अशोक शिवराज कमरिया, साहिल शर्मा, जसवंत सिंह बघेल, विक्रम सिंह दांगी दतिया, अनिलराज श्रीवास्तव, रामकुमार मोगिया, मुकेश आदिवासी, नरेंद्र गुर्जर, कार्यालय प्रभारी पुष्पेंद्र दांगी सेमई, जगन्नाथ अहिरवार, आशीष तिवारी, रामसिंह बघेल, रमेश पलैया, राघवेंद्र सिंह जादौन, धर्मेंद्र चोबे, सरपंच सोवरन सिंह यादव, कपिल यादव, माधव सरवरिया, संतोष पाल, वासुदेव कमरिया, पार्षद मुकेश यादव, दयाशंकर सागर, चंदन सिंह यादव, रणवीर सिंह भोसले, काले खान, राजकुमार पटेल, इस्तियाक अहमद राजू खान, कृष्ण यादव आदि बहुत से कांग्रेसजन उपस्थित थे।