भिण्ड: असवार में दो पक्षों में हुई मारपीट मामला दर्ज

भिण्ड। असवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलालपुरा में दो पक्षों के बीच आपसी कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई है। इस घटना में कुछ युवकों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद दोनो पक्ष थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अमोल सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव निवासी जलालपुरा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जब वह डेरा नहर के पास था। तभी वहां पर रामौतार, रमेश, समोद, सुनील और निहाल सभी जातिगण यादव निवासीगण ग्राम जलालपुरा आए और भाई और भतीजे के साथ गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी रामौतार पुत्र जगदीश यादव ने पुलिस को बताया कि जब वह डेरा नहर के पास से गुजर रहा था। तभी वहां पर कुलदीप, अमोल, अवनीश और मुलायम सिंह यादव आए और भाई और भतीजे के साथ गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में लगाई फांसी हुई मौत

भिण्ड। लहार थाना क्षेत्र के वार्ड 1 में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में खुद को फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी अनूप गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी लहार ने पुलिस को बताया। कि रूबी उर्फ पूर्वा गुप्ता पत्नी अनूप गुप्ता 35 वर्ष निवासी सब्जी मंडी रोड वार्ड 1 ने अपने ही घर के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस के द्वारा मृतिका का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

 

पुरानी रंजिश पर अधेड़ के साथ हुई मारपीट

भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी में पुरानी रंजिश पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ 2 युवकों के द्वारा मारपीट कर दी गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी मनमोहन पुत्र रामकुमार भारद्वाज 52 वर्ष निवासी ग्राम बिरखड़ी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह के समय जब वह सोबरन बघेल के घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पर अनिल और महावीर टेहनगुरिया निवासीगण बिरखड़ी आए और पुरानी रंजिश के चलते गालियां देते हुए मारपीट करने लगे।

 

मघारा गांव में 4 आरोपियों ने अधेड़ के साथ की मारपीट

भिण्ड। अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम मघारा में 4 आरोपियों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी है। पुलिस ने चारो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी महावीर पुत्र जगन्नाथ पुरवंशी 55 वर्ष निवासी ग्राम मघारा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे जब वह रसाल रघुवंशी के घर के पास से गुजर रहा था। तभी वहां पर संजीव, गिरीश, दिनेश और नीरज पुरवंशी आए और गालियां देते हुए पुरानी रंजिश पर मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

महिला से की छेड़छाड़ मामला दर्ज

भिण्ड। अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के द्वारा महिला के साथ छेडख़ानी कर दी गई है। महिला के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे जब वह विनोद चौहान के ट्यूववैल के पास से गुजर रही थी। तभी वहां पर राहुल पुत्र जनवेद जाटव निवासी मझपट्टी अमायन के द्वारा छेडख़ानी कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!