लहार। बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा रविवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लहार पहुंचे। जहां उन्होने स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा करते आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देने के साथ उनसे जमीनी स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू के अलावा स्थानीय संगठन व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लहार में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव केवल देश में ही नही बल्कि पूरे विश्व को संदेश देने वाला साबित होगा। जिसमें हम पार्टी के कार्यकर्ता अपनी एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर तैयारी कर अबकी बार चार सौ पार के नारे को सफल बनाऐंगे। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों साझा कर लक्ष्य पूरा करें। प्रत्येक बूथ को 370 से अधिक मतों से जीतकर पार्टी के 370 लोकसभा चुनाव जीतने के संकल्प व 400 से अधिक एनडीए गठबंधन को पार करेंगे।
लोकसभा चुनाव कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक अंबरीश शर्मा भी मौजूद थे जहां उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में 33 साल बाद लहार में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। इससे यहां कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी खासा उत्साह है। जीत का यह क्रम आने वाले लोस चुनाव में भी दिखाई देगा। जिसमें प्रत्येक बूथ पर हमारा कार्यकर्ता डटकर जीत का रास्ता तय करेगा।
कार्यक्रम में ग्वालियर चंबल संभाग लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, भिण्ड दतिया लोकसभा प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र राणा, मेघ सिंह गुर्जर, कैलाश मिश्रा, रामकुमार महाते, नवल किशोर मिश्रा, दिनेश शुक्ला, निर्पेन्द्र सिंह जूदेव, संतोष बोहरे, विनोद तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल, केदार सिंह राजावत, लायक सिंह कुशवाह, कप्तान सिंह कौरव, मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, मछन्ड मण्डल अध्यक्ष दीपक राजावत सहित काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।