गोहद: कांग्रेस ने किताबों से संविधान का पाठ हटाकर किया अंबेडकर की भावना का अपमान

-विधायक आर्य ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा का एजेंडा

गोहद। गोहद भारत के बच्चों को किताबों में संविधान का पाठ पढ़ाया जाता था। कांग्रेस ने उसे हटाकर डॉ भीमराव अंबेडकर की भावना का अपमान किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने मौ में लोकसभा कार्यालय के शुभारंभ पर कही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में भाजपा संविधान खत्म कर देगी, झूठ फैलाने का षड्यंत्र रच रही है। हमें कांग्रेस के नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। भारत के संविधान का अपमान कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाकर किया था। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मना करने के बाद भी कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर दलित, नौजवानों का आरक्षण छीन लिया।

विधानसभाओं के आरक्षण की सीटों का आरक्षण खत्म कर अंबेडकर की भावना का अपमान किया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा का एजेंडा है। हमें शंका है कि हमारे दलित, आदिवासी बच्चों का आरक्षण छीन कर मुस्लिम लीग के इशारे पर आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र कांग्रेस कर रही है। आयोजित कार्यक्रम में मौ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!