महिलाओं के जीवन में आए परिवर्तन की बात करना जरूरी: वनाथी श्रीनिवासन

-चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में हुआ भाजपा महिला मोर्चा का महिला प्रबुद्ध सम्मेलन


ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। महिलाओं के जीवन में जो परिवर्तन आया है उस विषय में हमें बात करना बहुत जरूरी है। अब महिलाएं बहुत सशक्त हैं। महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम मोदी ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में सभी महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान किया था। हमें अपने बूथ पर काम करना है क्योंकि बूथ जीते तो चुनाव भी जीतेंगे।


सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रबुद्ध महिला सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति गीतांजलि शर्मा, जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, सुमन शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी खुशबू गुप्ता, अपर्णा पाटिल, मीना सचान, समीक्षा गुप्ता, ममता भिलवार, व्यंजना मिश्रा, मंजू सिकरवार, लता सिंह, गीता मेवाफरोश, उषा चौहान, मधुलिका क्षीरसागर, रुचिका चौहान, कमलेश कौरव सहित अन्य भाजपा नेत्रियां उपस्थित थीं। सम्मेलन का का संचालन डॉ. करुणा सक्सेना ने और आभार किरण लता भदौरिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कृष्णा महोबिया, किरण भदौरिया नीरू सिंह ज्ञानी, रिशु राजावत, शकुंतला परिहार, ज्योति पाठक, प्रिया तोमर, अलका शुक्ला, रजनी अग्रवाल, गीता कुशवाहा, रमा जादौन, कृतिज्ञा राजावत सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।

यह बोले अन्य नेता

-पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी हमेशा खड़ी रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने बहुत सी योजनाओं को चलाकर महिलाओं को लाभ दिया है।
-जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारें महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!