डबरा। मतदाता जागरूकता अभियान की अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने पेंटिंग एवं मेंहदी तथा निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कन्या विद्यालय की छात्राओं ने स्वीप प्लान के अंतर्गत शतप्रतिशत मतदान मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ दयानंद भार्गव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक यज्ञ के समान है। हम सबको राष्ट्र की मजबूती के लिए इस यज्ञ में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेना होगा।
अधिक से अधिक मतदान के लिए अपने परिवार अपने आस पड़ोस तथा समाज को प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे लोकतंत्र की अनूठी और पारदर्शी छवि विश्व पटल पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। प्रतियोगिताओं से छात्राओं ने जो उत्साह जोश और उमंग दिखाई है वह तारीफ के योग्य है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी रेनू यादव, किशोर, उर्मिला गुप्ता तथा विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थीं।