भिण्ड: मतदान को लेकर भदौरियन के पुरा में दो गुटों में चले लाठी फरसे

-घायलों में पुरुषों के साथ दो महिलाऐं भी शमिल, जिला अस्पताल में भर्ती इलाज शुरु


भिण्ड। सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरियन के पुरा में मतदान को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों गुटों के लोगों के द्वारा लाठी, फरसे चलाऐ गए हैं जिसके कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में हुई मारपीट के बाद पुलिस पार्टी वहां पर पहुंच गई थी। जिसके बाद माहोल शांत हो गया था।

मंगलवार दोपहर के समय कोषण गांव के भदौरियन के पुरा में जब मतदान चल रहा था। तभी वहां पर एक व्यक्ति मतदान करने के लिए जा रहा था लेकिन उसके पास मतदाता पर्ची नहीं थी। इसी बात पर दूसरे गुट के द्वारा उसे टोकते हुए कि मतदाता पर्ची नहीं है तुम वोट नहीं डाल सकते हो। इसी बात पर दोनों लोगों में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों गुट के लोग वहां पर एकत्रित हो गए और मामला गाली गलौज से शुरु होकर लाठी फरसे तक जा पहुंचा। दोनों ही गुट के लोग एक दूसरे पर हावी हो रहे थे।

इस घटना में एक पक्ष से पूरन सिंह भदौरिया पुत्र हरज्ञान सिंह भदौरिया 70 वर्ष, शैलेन्द्र भदौरिया पुत्र सुरेश भदौरिया, पारथ भदौरिया पुत्र सत्यप्रकाश भदौरिया, ऊषा देवी पत्नी उदयराज भदौरिया 50 वर्ष, पूनम देवी पत्नी मनोज भदौरिया घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से हरपाल भदौरिया पुत्र सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, हरगोविंद सिंह पुत्र छोटे सिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, सुभाष पुत्र हरेन्द्र सिंह भदौरिया, राधे पुत्र हरेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद गांव में काफी तनाव हो गया था। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और माहोल शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!