भिण्ड: हाईटेंशन लाईन करंट ने दो मजदूरों को खींचा और पटका दोनों घायल

-स्वतंत्र नगर में कूलर के करंट से अधेड़ झुलसा

भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कर रहे दो मजदूरों को हाईटेंशन लाईन ने ऊपर की ओर खींचकर नीचे पटक दिया है। जिससे दोनों मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य अधेड़ उम्र का व्यक्ति कूलर में करंट आने से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हेतसिंह लोधी पुत्र मुन्ना सिंह और नरेश लोधी पुत्र नारायण सिंह निवासी धौलपुर मजदूरी करने के लिए ऊमरी कस्बे में आए हुए थे। गुरुवार दोपहर के समय जब ऊमरी कस्बे में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य हो रहा था। तो उसमें इन दोनों मजदूरों के द्वारा काम किया जा रहा था। जिस जगह काम चल रहा था वहां ऊपर की तरफ हाईटेंशन लाईन जा रही थी।

काम करते समय अचानक हाईटेंशन लाईन ने हेत सिंह और नरेश को अपनी ओर सड़क से कुछ ऊपर खींच लिया और लेकिन गनीमत ये रही कि समय रहते ही दोनों मजदूर नीचे जमीन पर आकर गिर गए। जिसके कारण दोनों मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना शहर के स्वतंत्र नगर की है जहां पर धीरेन्द्र भदौरिया पुत्र कलंदर सिंह भदौरिया 50 वर्ष जब अपने घर के कमरे में बैठे हुए थे। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कूलर में करंट प्रवाहित हो गया। धीरेन्द्र के द्वारा जब कूलर का स्विच ऑफ किया जा रहा था तभी करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनके हाथ और मुंह झुलस गए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!