-पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के किशोर सिंह का पुरा में 5 आरोपियों के द्वारा एक युवक के साथ सरिया और बेल्ट से मारपीट कर दी गई है। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी पवन पुत्र नाथूराम दौहरे निवासी श्यामपुरा थाना लहार ने पुलिस को बताया कि वह जब गुरुवार दोपरह लगभग 2 बजे लहार रोड स्थित किशोर सिंह का पुरा के पास था। तभी वहंा पर अमरीश पुत्र विष्णुकांत चौधरी, आकाश पुत्र रविकांत चौधरी, अभिषेक पुत्र उमाकांत चौधरी, आयुश पुत्र रविशंकर चौधरी और शिवम पुत्र राघवेन्द्र चौधरी निवासीगण श्यामपुरा थाना लहार आए और पवन का रास्ता रोकते हुए जाति सूचक गालियां देने लगे। जब पवन ने कहा कि गालियां मत दो तो पांचो आरोपियों ने एक होकर उसके साथ बेल्ट और सरिया की मदद से मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों के द्वारा पवन को जान से मारने की धमकी दे दी गई जिससे वह काफी सहम गया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए जिसके बाद पवन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। ऊमरी थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
द्वारिका पुरी में दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों पर मामला दर्ज
भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम द्वारिका पुरी में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद आपस में मारपीट हो गई है। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी 65 वर्षीय राजाबेटी पत्नी तेज सिंह बघेल निवासी ग्राम नारायण सिंह का पुरा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम सात बजे जब वह अपने घर के बाहर थी। तभी वहां पर पुत्तू सिंह बघेल, कैलाश बघेल और राजवीर बघेल आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसके साथ ही आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से पुत्तू सिंह बघेल पुत्र भागीरथ सिंह बघेल निवासी द्वारिका पुरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम सात बजे जब वह अपने खेत जो कि द्वारिका पुरी में है वहां पर गया हुआ था। तभी वहां पर राधेश्याम बघेल, धर्म सिंह बघेल, प्रशांत बघेल और गोलू बघेल निवासीगण द्वारिका पुरी आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लहार और सुभाष नगर में दो महिलाओं के साथ हुई मारपीट
-मामला दर्ज
भिण्ड। जिले के लहार और कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगहों पर दो महिलाओं के साथ मारपीट करने की घटना हुई है। घटना के बाद पीडि़ताओं के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़ताओं की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता मीना पत्नी जागेन्द्र सिंह बघेल निवासी रावतपुरा सानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह के समय जब वह अपनी ससुराल रावतपुरा सानी में थी। तभी मीना के द्वारा नई पायल दिलाने की बात कही गई। बस इसी बात पर ससुरालीजनों के द्वारा विरोध किया जाने लगा। इसके बाद वहां पर उसका पति जागेन्द्र पुत्र ऊदल बघेल, उसकी सास रामकुमारी पत्नी ऊदल बघेल और नारायण पुत्र ऊदल बघेल निवासीगण रावतपुरा सानी आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वहीं अंजली पत्नी शैलू प्रजापति निवासी बाजू मोहल्ला हाल सुभाष नगर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे जब वह किराए के मकान में सुभाष नगर में थी। तभी वहां पर सुमित प्रजापति पुत्र अर्जुन प्रजापति निवासी सुभाष नगर वहां पर आया और अंजली के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हुई मौत
भिण्ड। मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम असोखर में एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी रामशंकर पुत्र केशव सिंह नरवरिया निवासी ग्राम असोखर ने पुलिस को बताया कि वर्षीय संध्या पुत्री उदय सिंह नरवरिया ने अपने घर के कमरे में अज्ञात कारण वश कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
मेहगांव में प्लॉट के विवाद पर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट
-2 आरोपियों ने की मारपीट
भिण्ड। मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 13 में प्लॉट के विवाद पर दो आरोपियों के द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी गई है। इसके बाद आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई और फिर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़ता के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी मुन्नी पत्नी इस्लाम खान 60 वर्ष निवासी वार्ड 13 मेहगांव ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे जब वह अपने घर पर थी। तभी वहां पर सफात खान पुत्र सुस्ताद अहमद और इम्तियाज पुत्र सफात खान निवासीगण सरोज नगर भिण्ड उसके घर में घुसकर आए। फिर इसके बाद दोनों के द्वारा प्लॉट की बातचीत की जाने लगी। बातचीत हो रही थी तभी दोनों लोग तैश में आकर गालियां देने लगे और मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर की बाइक में धक्का मारकर सामान छुड़ाया
भिण्ड। गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जब एक युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बाइक में धक्का मारकर उसका सामान छुड़ाया और फरार हो गए। पीडि़त युवक के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार फरियादी रामकेश पुत्र विजय सिंह राजपूत निवासी मोती नगर सागर ने पुलिस को बताया कि जब वह गुरुवार के दिन सिद्ध पुरा बाबा के थान के पास स्थित पुलिया के पास से अपनी बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। तभी वहां पर एक बाइक पर सवार होकर अज्ञात दो युवक आए और रामकेश की बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने से रामकेश का बाइक पर से संतुलन हट गया और वह लडखड़़ाकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों युवकों के द्वारा उसका लेपटॉप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड छुडाकर भाग गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
लपवाहा गांव में डीजे बंद कराने के विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट
-मामला दर्ज
भिण्ड। लहार थाना क्षेत्र के ग्राम लपवाहा में शादी समारोह में डीजे बज रहा था। तभी कुछ युवकों के द्वारा डीजे को बंद कराने पर विवाद होने लगा। जिसके बाद दोनों पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी मयंक पुत्र लल्लूराम जाटव निवासी ग्राम लपवाहा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे उनके घर के बाहर शादी समारोह होने की वजह से डीजे बज रहा था। रात अधिक हो गई थी और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहा था। इसलिए डीजे को बंद करने के लिए कहा गया था। इसी बात पर संदीप जाटव, दीपक जाटव और दिलीप जाटव निवासीगण लपवाहा के द्वारा वहां पर विवाद किया जाने लगा था। जब बात शांत करने का प्रयास किया गया तो तीनो आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे दी। वहीं दूसरे पक्ष से संदीप पुत्र इंद्रेश जाटव निवासी लपवाहा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात जब डीजे बज रहा था। तभी वहां पर मयंक जाटव, मुन्ना जाटव और नीरज जाटव निवासीगण लपवाहा वहां पर आए और विवाद करने लगे। कुछ लोगों के द्वारा झगड़े को शांत कराने का भी प्रयास किया गया था। लेकिन तीनों आरोपियों के द्वारा गालियां दी जाने लगी। जब उनसे कहा गया कि गालियां मत दो तो उन्होंने मिलकर मारपीट कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
शादी संबंध के विवाद पर महिला से की मारपीट
भिण्ड। दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा में एक महिला के साथ शादी संबंध की बात पर चार आरोपियों के द्वारा मारपीट कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी अनीता पत्नी धीरेन्द्र दौहरे निवासी वार्ड 1 ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर के समय जब वह अपने घर पर थी। तभी वहां पर विजय दौहरे, सुनीता दौहरे, लक्ष्मी दौहरे, विजय दौहरे निवासीगण काली माता मंदिर कंपू ग्वालियर और सुरेन्द्र दौहरे निवासी ग्राम मिजौना जिला जालौन यूपी आए और शादी संबंध की बातचीत करने लगे। इसी बीच उक्त आरोपियों के द्वारा गालियां दी जाने लगी तो अनीता ने कहा कि गाली मत दो। इसी बात पर उग्र होते हुए आरोपियों के द्वारा महिला के साथ मारपीट कर दी गई है। आरोपियों ने जाने से पहले महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।