-महलगांव में हुई सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक
ग्वालियर। भगवान परशुराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर में चल समारोह निकाला जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को महलगांव में बीजासेन माता मंदिर के पास स्थित मुख्य संयोजक के घर बैठक हुई। बैठक के दौरान समाज केे वरिष्ठ और अनुभवी प्रतिनिधियों के सुझाव पर मुख्य संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने आयोजन के लिए समितियों का निर्धारण किया है। समितियों की अगुवाई मुख्य संयोजक, महिला संयोजक, युवा संयोजक करेंगे। चल समारोह के लिए बनी अलग-अलग समितियों में किशन मुदगल, महेन्द्र पटसारिया, प्रेम पचौरी, श्रीराम शर्मा, राजेश नायक, राजीव पस्तोर आदि शामिल हैं।
यह है मुख्य आयोजन समिति
भगवान श्री परशुराम चल समारोह के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा ने मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी भूपेन्द्र शर्मा को दी है। इनके अलावा महिला संयोजक लक्ष्मी शर्मा को और युवा संयोजक धु्रव चतुर्वेदी को बनाया गया है। उप संयोजक की जिम्मेदारी रामनारायण मिश्रा, राजीव पस्तोर, शशिकांत दीक्षित, रमेश शर्मा (पुरानीी छावनी), श्री राम शर्मा (गुड्डू), अरविंद शर्मा (मुरार), प्रदीप शर्मा (आरोली), निर्दोष शर्मा, वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, ममता कटारे, मनीषा शर्मा को दी गई है। राकेश नायक, रवि गौड़ को सचिव बनाया गया है। जबकि देवेन्द्र दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इनके अलावा सदस्य के रूप में राकेश दीक्षित, हरिओम शर्मा, दिनेश कौशिक, दिनेश कांकर, संजीव शर्मा, पिंकी पंडित, रवि डंगरोलिया, योगेश शुक्ला, दिनेश शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, जितेन्द्र वैसांदर, राहुल पांडेय, दीपक शर्मा (सेवा नगर), आकाश सेंथिया, अंकित दीक्षित, आर्यन तिवारी, प्रमोद शर्मा (तानसेन नगर), केपी अरजरिया नामित किए गए हैं।
मीडिया समिति में प्रफुल्ल नायक, चंद्रवेश पांडेय, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, श्याम पाठक, रवि उपाध्याय, कपिल भार्गव, संजय भारद्वाज, कमल शर्मा, प्रवीण शर्मा, पंकज सोनकिया और राजेन्द्र मुदगल को शामिल किया गया है।