– पाल बघेल समाज ने किया रैली का आयोजन
भिण्ड। अहिल्या बाई होल्कर की 299वीं जयंती के अवसर पर शहर में एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। पाल बघेल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। आयोजित चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टेण्ड के पास स्थित अहिल्याबाई प्रतिमा पर पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित मुख्य सभा में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सहित क्षेत्र विशेष में सफल युवाओं का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया।
शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर की 229वीं जयंती के अवसर पर पाल बघेल समाज द्वारा एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। समाज सेवा समिति के पदाधिकारी नागेन्द्र बघेल ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का समाज के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिन्होने सर्व समाज की महिलाओं को देश के विकास में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का काम किया है। उन्होने महिला शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही देश की आजादी में उनकी भूमिका भी नाकारा नही जा सकता है। शुक्रवार को जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। इस अवसर पर आयोजित चल समारोह में बड़ी संख्या में युवा व अन्य समाज के लोग एकत्रित हुए। तेज धूप में भी डीजे की धुन पर नाचते युवाओं में जोश दिखाई दिया।
आलमपुर में धूमधाम से मनी होल्कर जयंती:
नगर में अहिल्या बाई होल्कर की 299 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। शासकीय महाविद्यालय परिसर में देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ज्ञात हो कि आलमपुर नगर स्वतंत्रता के पूर्व होल्कर स्टेट का नगर हुआ करता था। नगर में देवी अहिल्या बाई होल्कर की कई स्मृतियां आज भी स्थापित हंै। छत्रीबाग शिव मंदिर की पूजा-अर्चना काफी समय से कर रहे पंडित किशोरी शरण स्वामी महाराज का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है। इस अवसर पर कल्याण सिंह कौरव, डॉ विजय शर्मा, भुवनेश्वर पुरोहित कल्लू कब्जू, सीताराम गुप्ता, द्वारका बिलैया, लाईन चौधरी, ज्ञानेंद्र चौधरी सानू, भुवनेश तीत विलासी, अजय रायकवार पार्षद, महेंद्र राठौर पार्षद, रोमी रायकवार पार्षद, दिनेश निरंजन पार्षद, दिनेश रजक, हरचरण रायकवार, गोलू राठौर एवं शासकीय महाविद्यालय आलमपुर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गोहद में विशाल रैली का आयोजन:
अहिल्याबाई की जयंती गोहद नगर में घूमधाम के साथ मनाई गई। स्थानीय पाल बघेल समाज द्वारा धूमधाम के विशाल रैली निकाली गई। नगर में यह विशाल चल समारोह एवं भव्य शोभायात्रा सुबह 10 बजे अटल चौक गोलंबर तिराहा से शुरू हुई जो गंज बाजार दाऊजी मंदिर सदर बाजार नया बस स्टैंड होते हुए अटल चौक पर पहुंची। शोभायात्रा में डीजे की धुन बजती रही तो वहीं बग्घी, बाइक ट्रैक्टर आदि वाहनों से लोग रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में समापन पर पाल बघेल समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, जनपद अध्यक्ष कालीचरण सिंह तोमर, मालनपुर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष भीकम कौशल, नगर मंडल गोहद अध्यक्ष विवेक जैन सहित काफी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।