डबरा: वृद्ध महिला से मंगलसूत्र और कानों के फूल चोरी करने वाला चोर दबोचा

-चोर को न्यायालय में पेश करके भेजा जेल

डबरा। सिटी थाना टीआई यशवंत गोयल ने अपनी टीम के साथ ग्राम कर्रा दफाई से शातिर चोर को दबोचा है। चोर को पकडऩे के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि बेटी से मिलने के बाद घर वापस जा रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला आनंदी बाई पत्नी सवाई लाल बाथम ग्राम कोसा को लिफ्ट का झांसा देकर एक बदमाश ले गया। एकांत स्थान पर बुजुर्ग महिला के कानों के फूल आदि छीन लिए। घटना कटारिया चौराहे के पास की थी। आरोपी के भागने के बाद पीडि़ता ने शोर भी मचाया था लेकिन चोर पकड़ा नहीं जा सका। बाद में पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया था।

 

डबरा देहात निवासी 65 वर्षीय आनंदी देवी पत्नी सवाई लाल बाथम 26 मई को अपनी बेटी से मिलने के लिए शिव कॉलोनी गली नंबर पांच आई थी। बेटी से मिलने के बाद वह पैदल वापस जा रही थी। रास्ते में एक युवक उनके पास आया और पूछा माताजी कहां जा रही हो। युवक ने महिला को लिफ्ट ऑफर की। महिला युवक की बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई।

 

चोर से बरामद किए गहने …..

 

महिला को एकांत में ले जाकर युवक बाइक को रोका और उसके गले से लॉकेट और कानों से सोने के फूल छीन लिए। गहनों का वजन करीब एक तोला था। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक युवक भाग चुका था। पीडि़त की शिकायत पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कर्रा निवासी बलवीर परिहार को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से गहने भी बरामद किए गए हैं।

 

सीसीटीवी फुटेज से मिली सटीक जानकारी …..

थाना प्रभारी सिटी यशवंत गोयल, एएसआई नीरज आर्मो, एएसआई ओमवीर सिंह यादव, प्रधान आरक्षक रामवरन लोधी ने घटना स्थल से लेकर मुख्यमार्ग के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिन सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को संदिग्ध की पहचान उनके फुटेज बुजुर्ग को दिखाए गए। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने मुखबिर लगाए और चार दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इनका कहना…..

पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश एक महिला का सोने का मंगलसूत्र और कान के फूल छीन कर ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मंगलसूत्र एवं फूल जब्त कर लिए हैं। अपराध में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की है।


यशवंत गोयल, निरीक्षक-सिटी थााना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!