ग्वालियर फोर्ट पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का समय बदला

ग्वालियर। ग्वालियर फोर्ट पर राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित लाइट एण्ड साउण्ड शो (ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम) में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एक मार्च से लागू हो जाएगा।

राज्य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि किले पर एक मार्च से हिन्दी भाषा में लाइट एण्ड साउण्ड शो शाम 7.30 बजे से 8.05 बजे तक होगा। अंग्रेजी में यह प्रोग्राम देर शाम 8.20 बजे से 8.55 बजे तक होगा।

दरअसल, किले पर होने वाले लाइट एण्ड साउंड शो में एतिहासिक कहानियों को दर्शाया जाता है। इस शो में अंग्रेज और झांसी की रानी के युद्ध की पूरी कहानी दिखाई देती है। इसके अलावा ग्वालियर के इतिहास को भी दिखाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!