मिहोना: कृष्ण-रुकमणि विवाह की कथा सुनने उमड़ा भक्तों का भारी जन समूह

– मिहोना कस्बे में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा

मिहोना। नगरीय क्षेत्र मिहोना में आयोजित हो रही सात दिवसीय श्रीमद भावगत कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई गई। इस दौरान कलाकारों द्वारा विवाह का नाटकीय मंचन भी किया, जिसे देख कर उपस्थित दर्शक मोहित हो गए।

आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक गोविंद भैया ने रुकमणि विवाह का रसपान कराते हुए कहा कि रास क्या है, रास कोई नाच गाना नहीं है बल्किु आत्मा और परमात्मा का मिलन ही रास है। जीव ओर शिव की एकता का नाम ही रास है। रुकमणी मंगल विवाह उत्सव बड़े ही धूमधाम से सभी भक्तों ने मनाया। श्री मद् भागवत कथा के परीक्षित कांति देवी प्रेमनरायण गुप्ता एवं कथा का रसपान करने भारी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे। इस दोरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष डां गोविंद सिंह, उदय प्रताप सिंह (राजाबाबू) सेंगर, आदित्य प्रताप सिंह (मिंटू) ने व्यास गद्दी पर पहुंच कर आशीष लिया। कथा के समापन अवसर पर भागवत भगवान की है आरती करने के साथ सभी को प्रसादी बितरण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *