-महाराज बाड़ा और मुख्य बाजारों से होकर निकली मशाल यात्रा

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के उद्देश्य से रविवार की शाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान की अगुवाई में मशाल यात्रा निकली। यात्रा में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, कॉलेज स्टुडेंट, सीआरपीएफ और पुलिस जवानों सहित आम जन शामिल हुए। मशाल यात्रा की शुरुआत महाराज बाड़ा से हुई और सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, डीडवाना ओली, राम मंदिर, पाटनकर बाजार व दौलतगंज होकर गुजरी। यात्रा के माध्यम से व्यवसाई, रहवासी एवं खरीददारी करने आए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन के बाद कलेक्टर ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एम सियाज व अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार आदि मौजूद थे। आयोजन में नगर निगम की सहायक खेल अधिकारी विजेता चौहान व शिशिर श्रीवास्तव के अलावा नगर निगम के अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।