ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया कलश यात्रा का स्वागत….
डबरा। पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजयगढ़ में स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा की पहाडिय़ों पर स्थित सिद्ध गुरु महाराज मंदिर पर आज गुरुवार से भागवत कथा का शुभारंभ किया गया इससे पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो सिद्ध बाबा के मंदिर से शुरू होकर अजयगढ़ गांव की मुख्य गलियों में होते हुए मंदिर पर पहुंची और भागवत कथा का शुभारंभ किया गया भागवत कथा का आयोजन परीक्षित नवाब सिंह परिहार और ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है कलश यात्रा में महिलाएं सर पर रखकर कलश रखे हुई थी और ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का पूजन किया गया इस मौके पर भक्तजन कलश यात्रा में राम भक्ति गीतों पर नृत्य कर रहे थे भागवत कथा का वाचन व्यास ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत अजयगढ़ में भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार से 10 अप्रैल तक किया जाएगा जिसमें ग्रामीण जन और भक्तजन उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान करेंगे भागवत कथा के परीक्षित नवाब सिंह परिहार द्वारा भक्त जनों ग्रामीण जनों संत महात्माओं से अपील की है की भागवत कथा में उपस्थित होकर कथा का आनंद लें कथा का रसपान करें इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव सोनू परिहार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
ग्रामीण जनों ने कलश यात्रा का फूल वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत
ग्राम पंचायत अजयगढ़ के सिद्ध बाबा पहाड़ी पर भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार से कलश यात्रा के साथ किया गया कलश यात्रा समस्त ग्राम की गलियों से निकली जहां भक्त जनों द्वारा कलश यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया और जगह-जगह भागवत कथा व्यास और परीक्षित का तिलक कर स्वागत किया गया और बैंड बाजों की धुन के साथ ग्रामीणों ने राम की भक्ति में डूबे समस्त ग्रामीण जन और महिलाएं कलश यात्रा में उपस्थित होकर कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाया और और सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर भक्तजन उपस्थित होकर भागवत कथा का आनंद उठाएंगे।
Written BY: Ghanshyam Baba