संदिग्ध परिस्थितियों में रामाधार की मौत, फॉरेंसिक वैज्ञानिक ने घटनास्थल की की जांच

मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप मृतक का शव……

डबरा। चीनोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोरी की पुलिया के पास गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से आसपास अंचल में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी राजीव बिरथरे को लगी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामला संदिग्ध होने के चलते थाना प्रभारी ने तत्काल फॉरेंसिक वैज्ञानिक डॉ अखिलेश भार्गव को घटना की सूचना दी। मौके पर डॉक्टर अखिलेश भार्गव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी राजीव बिरथरे के अनुसार गुरुवार की सुबह सूचना मिली भोरी की पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक युवक की शिख्नाती के लिए जुट गए। आखिरकार मृतक की पहचान रामाधार जाटव पुत्र रमेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी सुसेरा थाना पुरानी छावनी के रूप में हुई। मामला संदिग्ध होने के चलते थाना प्रभारी श्री बिरथरे ने घटना की सूचना फॉरेंसिक वैज्ञानिक डॉक्टर अखिलेश भार्गव को दी। डॉ अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक नशे का आदि आया था बहन के यहां…..

पुलिस की जांच पड़ताल में यह पता चला है कि मृतक नशे का आदी था मृतक अपनी पत्नी से अलग रहकर अपनी बहन के यहां आया हुआ था और पत्नी अरू का पूरा बागचीनी में बच्चों को लेकर साथ रहती है। पत्नी के साथ मृतक का हमेशा विवाद चला आ रहा है।

इनका कहना…..
पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सत्यता का पता चलेगा फिलहाल जो जानकारी है मृतक नशे का आदी है ऐसी जानकारी मिली है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलवाया गया था मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है
राजीव बिरथरे

थाना प्रभारी चीनोर

Written By: Ghanshya Baba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *