करहिया पुलिस की चमेली के चक पर की छापामार कार्यवाही, 5 लाख की हाथ भट्टी शराब जप्त

10400 लीटर गुडलाहन मौके पर जप्त किया नष्ट..


डबरा। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर चमेली के चक पर पुलिस टीम के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात निरंजन शर्मा और एसडीओपी जितेंद्र नागाइच के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब की जखीरे को पकडऩे के लिए छापा मार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई होते ही कंजर जाति के लोग मौके से भाग निकले। मौके से भारी मात्रा में हाथ भट्टी शराब गुडलाहन, शराब तैयार करने वाली भट्टियां और ड्रम भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है शराब तस्करों की तलाश जारी है।


करहिया थाना प्रभारी महेंद्र कुमार प्रजापति के अनुसार चमेली का चक पर कंजर जाति के लोगों ने भारी मात्रा में हाथ भट्टी शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद छापामार कार्रवाई की गई। अवैध शराब बरामद होने के साथ ही पुलिस ने भरत आदिवासी पुत्र कुंडा आदिवासी नयागांव निवासी, और कल्लू परिहार के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

5 लाख की अवैध शराब और गुड़-लहान जब्त…..

पुलिस ने 340 लीटर हाथ भट्टी शराब, 12 ड्रम हाथ भट्टी शराब से भरे हुए जमीन की खुदाई करके बाहर निकाले, 2400 लीटर गुड़ लाहन ड्रम में, 8000 लीटर गुड़लाहन खेतों में बने गड्ढों में, पांच स्टील की बड़ी भट्टियां, एक मोटरसाइकिल मौके से जब्त की है। बरामद अवैध शराब और गुड़ लहान आदि का अनुमानित मूल्य 5 से 7 लाख रुपए आंका गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार प्रजापति, प्र.आरक्षक राजकुमार, आरक्षक मनोज गुर्जर, अरविंद रावत, बृजेन्द्र गुर्जर, राजाभैया, चन्द्रभान की विशेष भूमिका रही।

इनका कहना….
चमेली के चक्र स्थित गुरुवार की दोपहर हाथ भट्टी शराब तैयार करने वाले कंजर जाति के लोगों के यहां छापा मार कार्यवाही की गई जिसमें पुलिस ने 340 लीटर हाथ भट्टी शराब और भारी मात्रा में गुडलाहन मौके पर ही नष्ट किया गया और शराब तैयार करने वाला असला भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस प्रकार की कार्यवाही लोकसभा चुनाव को देखते हुए निरंतर की जाएगी।


महेंद्र कुमार प्रजापति
थाना प्रभारी करहिया

Written By: Ghanshya Baba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *