वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री

भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया


ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हैं। किसान सम्मान निधि, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजना, 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज देने के साथ आयुष्मान भारत से लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क करें। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि यह समय भारत का है और वैश्विक पटल पर भारत की बात सुनी जाती है। विश्व अर्थ व्यवस्था में भारत पांचवे नंबर पर है और अब भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का काम हम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है क्योंकि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास चुनाव कार्यालय शुरू किया है। कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार की शाम किया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने दिया। मंच पर विधायक व क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अलावा कौशल शर्मा, राजू बाथम, नरेंद्र बिरथरे, वीरेंद्र जैन, लोकेंद्र पाराशर, मोहन सिंह राठौड़, रमेश खटीक, प्रदीप अग्रवाल, जयप्रकाश राजौरिया, प्रहलाद भारती, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, सुरेश राठखेड़ा, जय सिंह कुशवाह, मनोज तोमर, जसवंत जाटव, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सभा संयोजक अरुण कुलश्रेष्ठ, विवेक जोशी, विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पालैया, कुंवर दुर्गेश जाटव मौजूद थे।


यह बोले नेता
-प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता है। उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में पूरा देश बदल कर रख दिया। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना जोखिम का काम माना जाता था, अब कश्मीर के लाल चौक में तो क्या चांद तक पर तिरंगा फहरा दिया है।


-अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र और भारत को समृद्ध बनाने के बीच है।


-सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र से कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को टिकट दिया है।


-लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं लोकसभा संसदीय क्षेत्र को समृद्ध बनाकर विकास योजनाओं को नीचे तक उतारूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *